ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर आज लम्बे समय के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। बजट के अलावा उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी खुलकर बात की। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि, उद्योग में गिरावट का दौर चल रहा है। भारत वैश्विक मंदी का शिकार है। पिछले वर्षों में गलत आर्थिक नीतियां रही है।
तंवर ने कहा कि,आज का बजट निराशाजनक बजट रहा है, रोजगार, किसानों, मजदूर के लिए कुछ खास नहीं। उम्मीद के मुताबिक नहीं, ये रूटीन बजट है। उन्होंने आगे कहा कि, पैसा नीचे तक नहीं पहुंचता। प्रदेश में भ्र्ष्टाचार व्याप्त है। बिना नाम लिए हुड्डा पर निशाना साधते हुए अशोक तंवर ने कहा कि, जो लोग सरकार पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाते थे वो आज उनकी गोद मे बैठे है। अलग पार्टी पर कहा जो भी निर्णय करना है सबने मिलकर करना है।
अभी राष्ट्र निर्माण, संगठन का काम करेंगे लेकिन कांग्रेस में नही जाना। जहां सौदा ही कुछ नही वहां क्या करना। चुनाव में दुष्यंत के स्पोर्ट पर तंवर बोले कि, हमने सत्ता का अहंकार तोड़ने का काम किया। हम उसमे सफल रहे। आम आदमी पार्टी व कांग्रेस का जो हाल हरियाणा में हुआ वो दिल्ली में भो होगा। उन्होंने कहा कि, सरकार रोजगार के बारे में सोचे । गांवों का विकास नहीं हो रहा, इसके लिए रोड मैप तैयार करे। तंवर ने आगे कहा कि, कांग्रेस विपक्ष की भूमिका न पहले निभाई न अब निभा रही । जो आज रजाई में बैठे है वो पहले भी ac में बैठे थे।


