सफर के दौरान इस बटन को दबाने से मिलेगी सुरक्षा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : सरकार ने यात्रियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पब्लिक वाहनों में GPS लगाना आवश्यक कर दिया है। इसके साथ ही वाहनों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : सरकार ने यात्रियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पब्लिक वाहनों में GPS लगाना आवश्यक कर दिया है।

panic button

इसके साथ ही वाहनों में पैनिक बटन भी जरूर लगाना होगा। इस बटन को लगाने के लिए 1 अप्रैल 2018 तक का समय दिया गया है।

public transport

बता दें कि इस कदम से महिलाओं को सुरक्षित रखा जा सकेगा। पब्लिक वाहन में यदि कोई भी महिला असुरक्षित हो तो वो इस बटन को दबा सकती है।

panic button gps

जिसकी सीधी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। वाहनों में लगे GPS के माध्यम से पुलिस आसानी से वाहन को ट्रैक कर सकेंगी।

bus

GPS और पैनिक बटन को सभी वाहनों में लगाना आवश्यक है। इसमें बस के अलावा रिक्शा, तीन पहिया वाहन भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *