ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत के सीएमओ डॉ. सतपाल वर्मा के तबादले के बाद अब पानीपत जिले के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारी सरकार के खिलाफ हो गए है। सीएमओ का तबादला आदेश जारी होने के बाद हरियाणा सिविल सर्विस एसोसिएशन ने बैठक बुलाकर 3 से 5 अगस्त तक तीन दिन के लिए अस्पताल की ओपीडी बंद करने का फैसला लिया। बैठक में पैसला लिया गया कि तीन दिन तक पानीपत जिले के हर स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी बंद रहेगी।
इस दौरान मरीजों को न तो ओपीडी में इलाज मिलेगा और न ही दवा मिलेगी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस के जिला अध्यक्ष डॉ. नारायण डबास ने कहा कि सरकार डॉक्टरों को काम करने की सजा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों पर सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करना शुरू किया तो उनका तबादला भी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने डॉ. संतलाल वर्मा का तबादला रद्द नहीं किया तो वो 6 अगस्त से वो सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर देंगे।
