Govinda News: अस्पताल में भर्ती हुए गोविंदा, चुनाव रैली के दौरान सीने में उठा दर्द

Govinda admitted to hospital: सुर्खियों में बने रहने वाले एक्टर-पॉलिटीशियन गोविंदा (Govinda Health News) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. हाल ही में गोविंदा शिवसेना…

Govinda admitted to hospital: सुर्खियों में बने रहने वाले एक्टर-पॉलिटीशियन गोविंदा (Govinda Health News) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. हाल ही में गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए एक रोड शो में हिस्सा लेने गए थे, लेकिन इस दौरान उनके सीने में दर्द हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.(Govinda admitted to hospital)

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा पचोरा में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवारों के समर्थन में एक रोड शो का हिस्सा थे. रैली जलगांव पहुंची ही थी कि उनके सीने में तेज दर्द महसूस हुआ. तबीयत बिगड़ने पर गोविंदा को अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी सेहत से जुड़ा कोई अपडेट नहीं आया है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गोविंदा देर रात घर पहुंचे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *