यमुनानगर में राज्यपाल असीम कुमार घोष ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

यमुनानगर, 15 अगस्त यमुनानगर में आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया…

यमुनानगर

यमुनानगर, 15 अगस्त

यमुनानगर में आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और उत्साह का दिन है। देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, खुदीराम बोस और शहीद-ए-आजम भगत सिंह सहित सभी वीर शहीदों को नमन किया।

राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी भी है। आज भारत डिजिटल तकनीक, उद्योग, शिक्षा और कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहल देश को नई मजबूती दे रही हैं।

राज्यपाल ने लोगों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सरकार के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।स्वतंत्रता दिवस समारोह ने एक बार फिर देश के वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाई और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प मजबूत किया।

अन्य खबरें जानें –

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *