सरकारी स्कूल का टीचर महिला को लिफ्ट देने के बहाने ले गया होटल, नशीला पदार्थ देकर किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक महिला को गाड़ी में लिफ्ट देने के नाम पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक महिला को गाड़ी में लिफ्ट देने के नाम पर एक सरकारी स्कूल के टीचर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी टीचर ने इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भी महिला को दिया और उसे एक चौक पर छोड़ कर चला गया। घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन कुछ समय महिला चुपचाप रहने लगी, परिवार वालों ने दबाव डालकर पूछा, तो महिला ने पूरी आपबीती बताई।

panchkula rape

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत देते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि 8 सिंतबर को वो अपनी बहन के घर हिसार के सिवानी आई थी, अगले दिन जींद जाने के लिए एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर कैंट पहुंची, वहां से एक टीटर ने गाड़ी में लिफ्ट दी। लेकिन टीचर उसे जबरन होटल में ले गया और वहां, ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *