ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में प्याज की कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब हरियाणा सरकार गंभीर दिखाई दे रही है। जिसके बाद हरियाणा के सभी जिलों में एक साथ 661 जगहों पर छापेमारी की जा रही है, इस छापेमारी से प्याज के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिलों में खाद्य और आपूर्ति नियंत्रकों के नेतृत्व में गठित टीमों ने इस छापेमारी के दौरान जहां बड़े कारोबारियों के गोदामों को खंगाला, वहीं सब्जी मंडियों में आढ़तियों की दुकानों में भी अचानक छापेमारी की जा रही है।
यही नहीं हरियाणा सरकार ने प्रदेश में प्याज की स्टॉक लिमिट भी तय कर दी है। इस छापेमारी के दौरान टीमों ने स्टॉक रजिस्टरों के साथ प्याज के फिजिकल स्टॉक का मिलान किया और कारोबारियों को स्टॉक लिमिट की जानकारी देते हुए उन्हें कालाबाजारी से दूर रहने की चेतावनी भी दी। देश के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी प्याज के रेट सातवें आसमान को छू रहे हैं।
गुरुग्राम में ज्यादा छापेमारियां
हरियाणा में कुल 661 जगहों पर छापेमारी का आदेश है, जिसमें से 70 छापेमारियां सबसे ज्यादा गुरुग्राम में हो रही है,करनाल में 2, कुरुक्षेत्र में 35, मेवात में 19, नारनौल में 10,रोहतक में 16, सिरसा में 22, सोनीपत में 26 व यमुनानगर में 35 पलवल में 37, पंचकूला में 17, पानीपत में 62, रेवाड़ी में 26, फरीदाबाद में 14, फतेहाबाद में 36, हिसार में 51, झज्जर में 27, जींद में 11, कैथल में 26,अंबाला में 55, भिवानी में 59, चरखीदादरी में 5, जगह फूड एवं सप्लाई अफसरों के नेतृत्व में बड़े व छोटे प्याज कारोबारियों के गोदामों को खंगाला जा रहा है

