ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार ने शहीद जवानों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को एक साल तक सरकारी आवास में रहने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यानी शहीद हुए जवानों के परिजन अब एक साल तक सरकारी आवास में रह सकेंगे। शहीदों के परिवार वालों को सरकारी आवास की एक साल तक सुविधा उपलब्ध होगी।
बता दें कि पहले केवल तीम महीने तक ही शहीद के परिवार वाले सरकार आवास में रह सकते थे, जिसे बढ़ाकर अब एक साल कर दिया गया है। सशस्त्र बलों की जरूरतों और मांगों को देखते हुए ही रक्षा मंत्रालय ने मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही रक्षा मंत्रालय ने इसमें विस्तार का अनुमोदन कर दिया है।

