ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आतंकवाद को पनाह देना पाकिस्तान कोे मंहगा पड़ रहा है। जिसके चलते कोई भी देश पाकिस्तान को मदद देने से करता रहा है। यहां तक की पाकिस्तान को अपना मित्र बताने वाला चीन भी अब पाक से मुंह मोड़ रहा है। विदेशों से मिलने वाले फंड पर लगी रोक के कारण पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। वहीं पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने यह साफ कर दिया है कि, कोई भी सरकारी नौकरी की उम्मीद न रखे। मंत्री जी का यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
वहीं इसके बाद जब बवाल मचना शुरू हो गया तो, नौकरी से जुड़े बयान देने के बाद बढ़े विवाद को देखते हुए फवाद चौधरी का कहना है कि, मीडिया मेरे हर बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।

