केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का दीपावली बंपर तोहफा, जानिये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने दीपावली पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसद बढ़ाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने दीपावली पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसद बढ़ाने का ऐलान किया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के चलते केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जुलाई 2019 से मिलेगा।

बता दें कि बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए ही सरकार ने ये कदम उठाते हुए केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। वहीं, महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी तय फॉर्मूले के मुताबिक है, जो कि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के सुझावों पर आधारित है। इससे 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 64 लाख पैंशनर्स को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *