बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से आम लोग हो रहे परेशान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के वजह से आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बैंकों के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के वजह से आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बैंकों के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बैंकों के संगठन आइबीए की ओर से महज दो फीसद वेतन बढ़ाये जाने के विरोध में देशभर के बैंक कर्मचारी दो दिन की देशव्यापी हड़ताल पर हैं।

bank workers

आइबीए सिर्फ दो फीसद वेतन बढ़ौतरी देना चाहती है, जबकि कर्मचारी संगठनों ने 15 फीसद बढ़ौतरी की मांग की है। आपको बता दें कि 2012 में बैंक कर्मचारियों का वेतन संशोधन  हुआ था । 2012 में 15 फीसद वेतन बढ़ाया गया था ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *