ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आदेश जारी किए हैं कि प्रदेश में कार्यरत पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस के उच्च अधिकारी अपने क्षेत्र में प्रतिदिन 11 से 12 बजे के बीच जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगें और उनका निपटारा सुनिश्चित करेंगें।
गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी जनता दरबार में आई हुई शिकायतों का रिकार्ड दर्ज करेंगें और उनकी आवति शिकायतकर्ताओं को देंगें ताकि शिकायतकर्ता भविष्य में अपनी शिकायत पर हुई कार्यवाही के बारे में जानकारी ले सके। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक, डीसीपी एवं सीपी दो दिन में एक बार संबधित क्षेत्रों में स्थित कम से कम एक पुलिस थाने का अवश्य निरीक्षण करेंगें और उसका रिकॉर्ड दर्ज करेंगें।

