गोपाल कांडा पहुंचे तंवर के सिरसा आवास, चुनाव के लिए मांगा समर्थन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अशोक तंवर के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से ही तंवर अपने मनचाहें नेताओं और पार्टियों को समर्थन देते नजर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अशोक तंवर के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से ही तंवर अपने मनचाहें नेताओं और पार्टियों को समर्थन देते नजर आ रहे हैं। आज हरियाणा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमों गोपाल कांडा सिरसा में अशोक तंवर के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान गोपाल कांडा ने तंवर से रानियां विधानसभा के लिए समर्थम मांगा।

kanda tanwar1 (1)

बता दें कि अशोक तंवर ने कल ही दुष्यंत के साथ मिलकर एक प्रेसवार्ता की थी और जेजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया था। जिसके बाद अशोक तंवर जब अपने सिरसा निवास पर पहुंचे, तो इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान तंवर ने अभय चौटाला को भी समर्थन देने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *