‘गूगल’ पर मौत के तरीके ढूंढने वाली महिला ने कभी नहीं सोचा कि…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : इंटरनेट सर्च इंजन गूगल हमारी जिंदगी का एक खास हिस्सा हो गया है। यहां तक कि बच्चों के नाम से लेकर,…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : इंटरनेट सर्च इंजन गूगल हमारी जिंदगी का एक खास हिस्सा हो गया है। यहां तक कि बच्चों के नाम से लेकर, दुल्हन शादी में क्या पहने और कैसा मेकअप करे, इसकी जानकारी भी गूगल से ही पता की जाती है। लेकिन गूगल का इस्तेमाल कुछ और जानकारी का पता लगाने के लिए भी होता है। और कभी-कभी वो इतना खौफनाक होता है कि शायद आपकी जिंदगी ही दांव पर लग जाए।

दरअसल, दिल्ली की एक लड़की से उसके प्रेमी ने रिश्ता खत्म कर लिया। लड़की मिन्नतें करती रही, लेकिन लड़के ने एक ना सुनी। इससे लड़की को काफी धक्का लगा और वो पूरी तरह टूट गई। आखिरकार, उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। वह खुदकुशी करने के तरीके ढूंढने लगी। मोबाइल पर उसने सर्च किया कि How to commit suicide, और गूगल के जबाव ने उसकी जिंदगी ही बदल डाली।

जब लड़की गूगल पर खुदकुशी के तरीके ढूंढ रही थी तो उसे एक जानकारी मिली, जिससे उसने खुदकुशी की मंशा को छोड़ दिया। गूगल ने लड़की को सुसाइड हेल्पलाइन नंबर बताया, काफी सोचकर लड़की ने नंबर पर कॉल किया। कुछ देर के बाद वो काउंसलर के सामने बैठी थी। काउंसलर ने लड़के को भी बुलाया और आज लड़की और लड़का साथ-साथ हैं। इस वाकये से साफ है कि गूगल का इस्तेमाल हमारे लिए इतना बुरा भी नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *