न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आज आपने गूगल पर कुछ भी सर्च किया है क्या। अगर हां तो डूडल देखा होगा आपने, क्या नहीं देखा। अच्छा देखा, लेकिन ध्यान नहीं दिया। कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं कि आज के गूगल डूडल का राज क्या है। दरअसल, गूगल ने नैन सिंह रावत को डूडल पर जगह दिया है। नैन सिंह को तिब्बत का आधुनिक उपकरण से नक्शा बनाने का श्रेय जाता है। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान उनका नाम पूरे सम्मान से लिया जाता था।
दरअसल, ब्रिटिश शासनकाल के दौरान तिब्बत जाने पर मनाही थी। अगर कोई तिब्बत में चोरी-छिपे घुसने के आरोप में पकड़ा जाता था तो उसे मौत की सजा दी जाती थी। इसके बावजूद नैन सिंह रावत ने भाई के साथ मिलकर पूरा तिब्बत को नाप दिया। हकीकत में 19 वीं सदी में अंग्रेज भारत का नक्शा तैयार कर रहे थे। लेकिन तिब्बत का नक्शा तैयार करने में दिक्कत आ रही थी। आखिर में 1863 में नैन सिंह रावत को भाई के साथ वहां भेजने को कहा गया।
बताया जाता है कि नैन सिंह रावत दुनिया के पहले शख्स थे, जिन्होंने तिब्बत के ल्हासा की समुद्रतल से वास्तविक ऊंचाई मापी। उन्होंने अक्षांश और देशांतर के बारे में भी बताया। कहा जाता है कि नैन सिंह ने करीब 800 किमी की पैदल यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने इस सच को भी दुनिया के सामने लाया कि ब्रह्मपुत्र और स्वांग एक नदी का नाम है। आज भी तिब्बत के इतिहास और इसकी खोज में नैन सिंह रावत का नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता है।
