ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के दोनों बिजली वितरण निगमों (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम) ने 20 बीएचपी तक के ट्यूबवैलों के लिए बिजली कनेक्शन देने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए, किसानों को फाइव स्टार मोटर व पंपसेट निगमों द्वारा बाजार से कम कीमत व सब्सिडाइज्ड दरों पर पांच साल की वारंटी के साथ उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
रणजीत सिंह ने कहा कि, किसानों के लिए कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन द्वारा तीन से तीस बीएचपी तक की फाइव स्टार रेटिड मोटरें पांच साल की वारंटी के साथ बाजार से काफी कम कीमत पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इनकी कीमत बाजार में एक साल की वारंटी वाली फाइव स्टार रेटिड मोटर व पंपसेट से भी कम है।

