Indian Army Recruitment 2025: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का एक सुनहरा अवसर है. भारतीय सेना की तरफ से टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 142) – जनवरी 2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मई 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक हैं. इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. (Indian Army Recruitment 2025)
टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन शुरू (Indian Army Recruitment 2025)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अविवाहित पुरुष होना चाहिए और उनके पास B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए, या वे इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र होने चाहिए. आयु सीमा 20 से 27 वर्ष के बीच रखी गई है (2 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2006 के बीच जन्मे).
इस भर्ती में सीधा SSB इंटरव्यू होगा और कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. सफल उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त होगा और बाद में उन्हें स्थायी कमीशन मिलेगा. यह अवसर उन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए है जो भारतीय सेना का हिस्सा बनकर गर्व से देश की सेवा करना चाहते हैं.
आवेदन प्रक्रिया (Indian Army Recruitment 2025)
इच्छुक उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे.
एक बार आवेदन स्वीकार होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो सेना की चयन समिति द्वारा आयोजित किया जाएगा.
इस भर्ती के लिए आयु सीमा, योग्यता और अन्य जरूरी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध है. यह मौका युवाओं के लिए देशसेवा और सम्मानजनक करियर का द्वार खोल सकता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



