Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी के भावों (Sold-Silver price) में लगातार बदलाव का दौर जारी है. आज 9 नवंबर को फिर दोनों के भावों में बढ़ोतरी हुई है. सर्राफा बाजार के अनुसार, आज 9 नवंबर को फिर सोना-चांदी के भावों में बदलाव आया है.(Gold-Silver Price Today)
सोना और चांदी दोनों के भाव बढ़े (Gold-Silver Price Today)
सर्राफा बाजार में पिछले 24 घंटे में सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है. आज शुद्ध सोने के भावों में 900 रुपए बढ़ोतरी दर्ज की गई है, अब इसके भाव 79,700 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 1000 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, अब इसके भाव 74,200 रुपए प्रति दस ग्राम हैं. इधर, चांदी के भावों में भी 2200 रुपए की बढ़ोतरी आई है, अब इसके भाव 94,700 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.
सोने-चांदी का ताजा भाव (Gold-Silver Price Today)
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.
महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold-Silver Price Today)
दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट 73000 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 79620 रुपये है
मुंबई में 22 कैरेट सोने का रेट 72850 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 79470 रुपये है
कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट 72850 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 79470 रुपये है
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट 72850 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 79470 रुपये है
ऐसे चेक करें सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
बता दें कि ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



