Gold-Silver Price Today: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में उछाल, जानिए नई कीमतें

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में धनतेरस से पहले ही आज, 24 अक्टूबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने…

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में धनतेरस से पहले ही आज, 24 अक्टूबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. सोना 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 97 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78161 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 97420 रुपये है.(Gold-Silver Price Today)

22 कैरेट गोल्ड के रेट (Gold price today) 
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 77848 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 71596 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 58621 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 45724 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

गोल्ड और सिल्वर (Gold-Silver Price Today) का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं

सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक, भारतीय बाजार में भी त्योहारी और वेडिंग सीजन करीब आ गया है. जिस की वजह से हर दिन सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. दीपावली पर इनके भावों में और अधिक बढ़ोतरी होगी, चांदी तो एक लाख रुपए पार हो चुकी है.

सोनी ने बताया कि त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ रेट पर पहुंचने की वजह से सर्राफा बाजार में ग्राहकों की कमी भी नजर आ रही है. ज्यादातर ग्राहक सोना खरीदने की जगह मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचने पहुंच रहे हैं. ऐसे में जब तक सोने के भाव स्थिर नहीं होंगे. बाजार में भी अस्थिरता का माहौल बना रहेगा, लेकिन अब त्योहारों में बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *