Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं. शुक्रवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97030 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 96647 रुपये हो गई. वहीं, चांदी की कीमत 95225 रुपये/किलो से 95686 रुपये/किलो हो गई. आगे जानते है आपके शहर का ताजा भाव क्या है.(Gold-Silver Price Today)
22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर को 351 रुपये टूटकर 88529 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला. 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 288 रुपये सस्ता होकर 72485 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 224 रुपये कम होकर 56539 रुपये पर आ गई है.(Gold-Silver Price Today)
गोल्डमैन ने अनुमान लगाया है कि वर्ष के अंत तक सोना 3,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगा. बोफा को उम्मीद है कि 2026 में सोना 3,350 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करेगा. अगर अनुमानित लक्ष्य तक सोने की कीमत पहुंचती है तो भारत में सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच सकता है.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



