Gold price in India: ऑफर ही ऑफर सावन में सोना हुआ इतना सस्ता… बढ़ गई बिक्री…

Gold rate: शादी सीजन के लिए ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए शानदार मौका है. दरअसल, इस साल गोल्ड पर बजट में कस्टम ड्यूटी (Custom…

Gold rate: शादी सीजन के लिए ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए शानदार मौका है. दरअसल, इस साल गोल्ड पर बजट में कस्टम ड्यूटी (Custom Duty) को 15 फीसदी से घटाकर 6 परसेंट कर दिया गया था. इसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके बाद ज्वैलरी सस्ती होने का इंतजार कर रहे लोगों को मौका मिल गया.(Gold rate in india) 

वहीं ज्वैलर्स अपना पुराना स्टॉक जल्द से जल्द खत्म करने के लिए ये ऑफर्स दे रहे हैं. ज्वैलर्स ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नई-नई स्कीम्स निकालनी शुरू कर दी  है. ज्वैलर्स ने सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 20 से 40 फीसदी तक छूट की पेशकश करनी शुरू कर दी है.  ज्वैलर्स अपना पुराना स्टॉक जल्द से जल्द खत्म करने के लिए ये ऑफर्स दे रहे हैं.(Gold silver price in india) 

दुबई के भाव पर मिल रहा है गोल्ड!
आयात शुल्क में कटौती के बाद दुबई और भारत में गोल्ड की कीमतें करीब करीब बराबर हो गई हैं. ऐसे में ज्वैलर्स दुबई के भाव पर सोना खरीदों जैसे लुभावने स्लोगन देकर ग्राहकों को खींचने की कोशिश कर रहे हैं. वैसे भी सोना सस्ता होने से ग्राहकों की संख्या में 60 फीसदी तक इजाफा हुआ है. 

हालांकि, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को इसमें थोड़ी तेजी जरूर दर्ज की गई है. लेकिन ये अभी भी 69,000 के नीचे बना हुआ है. इस एक हफ्ते की अवधि में गोल्ड रेट 5,000 रुपये के करीब घट (Gold Rate Fall) गया है. IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को गोल्ड रेट पर गौर करें तो…

24 कैरेट गोल्ड (999)        68,790 रुपये/10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड                 67,140 रुपये/10 ग्राम
20 कैरेट गोल्ड                 61,230 रुपये/10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड                 55,720 रुपये/10 ग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *