Gold-Silver price Today: दुनियाभर के बाजारों में जारी आर्थिक अनिश्चितता और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के बीच सोने के दाम अप्रैल 2025 में ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे. लेकिन पिछले करीब एक हफ्ते से हर दिन गोल्ड प्राइस में गिरावट जारी है. आज 3 मई 2025, शुक्रवार को भी सोने के रेट लुढ़क गए हैं. सोने के भाव में लगातार गिरावट हो रही है. अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि आज देश के बड़े शहरों में क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट. (Gold-Silver price Today)
आज चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी इसकी कीमत 96,000 रुपए प्रति किलो है. अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 98,880 रुपये प्रति किलो हो जाती है. हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 93 रुपए प्रति ग्राम हो रही है. (Gold-Silver price Today)
22 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold-Silver price Today)
आज 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 85,300 रुपए है, जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 69,400 रुपए प्रति 10 ग्राम एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 90 रुपए प्रति ग्राम, जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 88 रुपए प्रति ग्राम है.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



