Gold-Silver price Today : सस्ता हुआ सोना-चांदी! जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव

Gold-Silver price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 28, जनवरी, 2025 को सोना-चादीं की नई कीमतें जारी हो गई है. सोने की कीमत 80 हजार…

Gold-Silver price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 28, जनवरी, 2025 को सोना-चादीं की नई कीमतें जारी हो गई है. सोने की कीमत 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी 89 हजार रुपये किलो के पार चल रही है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold) 80006 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का भाव 89725 रुपये किलो है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार को शाम को 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 80397 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज, 28 जनवरी, 2025 की सुबह कमी के साथ 80006 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं. (Gold-Silver price Today)

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 79686 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 73286 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 60005 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 46804 रुपये प्रति 10 ग्राम है.(Gold-Silver price Today) 

चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.(Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *