Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता जानिए गोल्ड-सिलवर के ताजा रेट्स

Gold-Silver Price Today: भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 72,140 रुपये है. बीते दिन 72,150 भाव था. वहीं, 24 कैरेट सोने…

Gold-Silver Price Today: भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 72,140 रुपये है. बीते दिन 72,150 भाव था. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 78,700 रुपये था. हालांकि मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें बढ़ेगी.(Gold-Silver Price Today) 

आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट? (Gold-Silver Price Today)
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76249 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70125 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57417 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44785 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

कैसे जानें सोने की शुद्धता? (Gold-Silver Price Today) 
Indian Standard Organization (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है. 

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Price Today) जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *