ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जहां पंजाब सरकार की तरफ से रेप केस को लेकर एक सख्त कानून बनाया गया है और दूसरी तरफ कहीं ना कहीं यह मुहिम फेल होती नजर आ रही है । पंजाब में रेप की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है । ऐसा ही एक मामला पटियाला के सिविल लाइन एरिया में सामने आया है |
जहां 20 साल की एक युवती शादी से पहले ही गर्भवती होने का मामना सामने आया है । इस युवती को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती करवाया गया है । जब हमारी टीम ने पटियाला के डीएसपी सौरव जिंदल से बात की तो उन्होंने बताया कि युवती के परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते ।


