19 साल की युवती से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी के पॉश इलाके डीएलएफ में 19 वर्षीय युवती को नशीला प्रदार्थ खिला कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी के पॉश इलाके डीएलएफ में 19 वर्षीय युवती को नशीला प्रदार्थ खिला कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | गुरुग्राम के महिला थाना में 48 वर्षीय शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है | बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है । वही पुलिस प्रवक्ता की माने तो दुष्कर्म के आरोपी मंगेश शोलापुर की बेटी विदेश में रह कर पढ़ाई कर रही है और बीते कुछ दिनों से गुरुग्राम आई हुई थी ।

gurugram rape

इसने अपनी दोस्त जो कि गुरुग्राम में ही रहती है को अपने घर डिनर और रहने के लिए बुलाया था । मंगेश पर आरोप है कि इसने इसी का फायदा उठाते हुए अपनी बेटी और उसकी दोस्त को खाना खिलाने बाहर ले गया जहां आरोपी मंगेश ने अपनी बेटी और उसकी सहेली को शराब भी पिलाई और इसी नशे की हालत का फायदा उठाते हुए 5 और 6 जून की देर रात को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसकी सूचना पीड़िता की ओर से महिला पुलिस थाना में दी गई जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया जिसमें रेप की पूर्ष्टि होने के बाद 48 वर्षीय मंगेश शोलापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है ।

gurugram rape

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *