ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद की चार कॉलोनी में एक रेस्टोरेंट के बाहर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा मचाया | यहां एक होटल में कुछ लोगों ने अपनी लड़की को दोस्त के साथ देख लिया |
जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के और लड़की दोनों के साथ जमकर मारपीट की | पूरी घटना रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत करवाया और मामले की जांच शुरु कर दी है।

