ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला में एक बार फिर प्रेम संबंधो के चलते युवक युवती की खुदकुशी का मामला सामने आया है।
बता दें कि पटियाला के फाटक नंबर 23 के पास युवक और युवती ने ट्रेन के नीचे आ कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार युवती महिला कॉलेज में प्रोफेसर थी और युवक बिजली बोर्ड में जेएई के पद पर कार्य कर रहा था। पर प्रेम संबंधो के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


