ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि’बीजेपी ने मुझसे कहा कि अपने भाषण के लिए माफी मांगे लेकिन मेरा नाम राहुल सावरकर नही हैं मेरा नाम राहुल गांधी हैं मैं माफी नहीं मांगूंगा, जिसके बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है बतादें गिरिराज सिंह ने कहा कि, उधार का नाम लेने से कोई गांधी नहीं होता।
वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे…उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं होता ,कोई देशभक्त नहीं बनता..देशभक्त होने के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी रक्त चाहिए।
वेश बदलकर बहुतों ने हिंदुस्तान को लूटा है अब यह नहीं होगा।
यह तीनों कौन है ??क्या यह तीनों देश के आम नागरिक हैं?? pic.twitter.com/NTBzJhCXDI— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 14, 2019
वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे
वहीं गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि, वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे, उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं बनता, कोई देशभक्त नहीं होता। देशभक्त होने के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी का रक्त चाहिए। वेश बदलकर बहुतों ने हिंदुस्तान को लूटा है अब ये नहीं चलेगा ये तीनों कौन है ? क्या ये तीनों देश के आम नागरिक हैं ?
