न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : रागिनी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का विवादों से गहरा नाता रहा हैl अब सपना कलर्स चैनल के शो बिग बॉस में भी शामिल हो रहीं हैं तो उम्मीद भी किया जा रहा है विवाद जरूर होगाl दरअसल यह सपना चौधरी की लाइफस्टाइल है जिसके कारण वो चाहे-अनचाहे विवादों से घिर जाती हैंl सपना करोड़ों फैंस के दिलों पर राज़ करती हों, लेकिन यहां तक आने के लिए उनको काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा थाl जी हां, काफी छोटी उम्र से ही उन्होंने डांस परफॉरमेंस देना शुरू कर दिया थाl हकीकत में सपना चौधरी की ज़िंदगी किसी परी कथा से कम नहीं हैl
जब सपना महज़ 12 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया थाl इस घटना के बाद सपना के कन्धों पर परिवार की ज़िम्मेदारी आ गयी थीl सपना ने फैसला ले लिया था डांसिंग से परिवार को आर्थिक मदद देगीl एक सिंगर और डांसर के रूप में सपना ने परिवार की मदद शुरू कीl सपना को हर स्टेज शो के लिए कुछ हज़ार रुपये ही मिलते थेl इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और एक-एक पायदान चढ़ते हुए लोकप्रियता हासिल करने लगीl उनके फैंस दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से लेकर उत्तरप्रदेश तक हैं और उनके प्रत्येक स्टेज शोज में हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ती हैl
सपना चौधरी के बारे में कहा जाता है कि उनके शोज के दौरान अक्सर मौजूद दर्शक हंगामा करने लग जाते हैंl कई बार तो भगदड़ की नौबत बन जाती हैl अब सपना बिग बॉस में अपने जलवे बिखेर रहीं हैंl हालांकि कयास लगाए जा रहें हैं कि बिग बॉस में शायद ही सपना चौधरी खुद को विवादों में शामिल करें क्योंकि उनको पता है शोज को करोड़ों लोग देखते हैंl लेकिन शोज का जो इतिहास रहा है उससे साफ़ ज़ाहिर है सपना विवादों से बच नहीं सकेगीl तो आप भी तैयार हो जाइए, स्टेज के बाद छोटे परदे पर सपना और उसके साथ चलने वाले विवादों कीl
