Flipkart का ‘Big Billion Days’ सेल 20 से 24 सितंबर तक

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : ऑनलाइन शॉपिंग की बढ़ती लोकप्रियता और मार्केट में पकड़ बनाने के लिए कंपंनियां तमाम हथकंडे अपना रही है। वैसे भी त्योहारों…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : ऑनलाइन शॉपिंग की बढ़ती लोकप्रियता और मार्केट में पकड़ बनाने के लिए कंपंनियां तमाम हथकंडे अपना रही है। वैसे भी त्योहारों की सीजन शुरू होने वाला है तो कंपंनियां कहां पीछे रहने वाली हैं। इसी कड़ी में Flipkart ने ‘Big  Billion Days’ सेल का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 20 से 24 सितंबर तक ‘Big  Billion Days’ सेल आयोजित करने की बात कही है। खास बात यह है कि सेल के दौरान ‘Big  Billion Days’ सेल ग्राहक को अलग-अलग बैंक के डेबिट कार्ड पर EMI विकल्प चुनने का मौका भी देगी।

‘Big  Billion Days’ सेल के दौरान चुनिंदा प्रोडक्ट और ब्रांड पर खास छूट भी दिया जाएगा। हालांकि कंपनी की साइट पर इससे संबंधित किसी तरह का बयान नहीं आया है। जबकि यह साफ कर दिया गया है कि खरीदारों को फिनांस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत कॉस्ट EMI, प्रोडक्ट एक्सचेंज, बाय नाऊ पे लेटर, बायबैक गारंटी शामिल रहेगा। Flipkart ने यह भी कहा है कि SBI Debit Card और Credit Card धारकों को स्पेशल ऑफर भी मिलेंगे। साफ है कि Flipkart ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को लुभाना चाहती है क्योंकि मार्केट में दूसरे खिलाड़ी भी हैं।

दरअसल हर साल त्योहारों के ठीक पहले Flipkart हों या दूसरी कंपनियां विभिन्न नामों से सेल आयोजित करती हैं। क्योंकि भारत में त्योहार के अवसर पर बड़े पैमाने पर खरीदारी की जाती है। इसी को ध्यान में रखकर कंपंनियां सेल के नाम पर तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। इसका सीधा फायदा कंपंनियों को भी मिलता है तो और ग्राहकों को भी। तो, अगर आप भी Flipkart के ‘Big  Billion Days’ सेल का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। और तारीख तो आपको याद होगी ही, 20 से 24 सितंबर तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *