ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांग्रेस में विधानसभा चुनावों से पहले बड़े बदलाव पर हुड्डा समर्थित विधायकों ने खुशी जताई है। इसके लिए सभी विधायकों ने कांग्रेस हाईकमान का आभार भी जताया है। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा है कि फैसला सही लिया गया है, लेकिन फैसले को लेने में देरी जरूर हुई है।
दरअसल, गीता भुक्कल झज्जर के पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में धरने पर बैठे वर्ल्ड कॉलेज के छात्रों से मिलने पहुंची थी। इस दौरान भुक्कल ने कहा कि शैलजा जी को अध्यक्ष और पूर्व सीएम को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाने के साथ-साथ विधायक दल का नेता बनाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार होगा।
अध्यक्ष अशोक तंवर की सहमति से क्या हाईकमान ने फैसाल लिया है, इस पर भुक्कल ने कहा कि तंवर जी का अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा हो चुका था और अब नया अध्यक्ष भी बनाया जाना जरूरी था। यह चुनाव लोकतंत्र प्रणाली का एक हिस्सा है।


