प्रदेश में फैली हिंसा को लेकर गीता भुक्कल ने सरकार को दी ये नसीहत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एनआरसी मामले में इन दिनों हरियाणा सहित देश के अन्य प्रदेशों में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर हरियाणा की पूर्व शिक्षा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एनआरसी मामले में इन दिनों हरियाणा सहित देश के अन्य प्रदेशों में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि ठंड के साथ-साथ इन दिनों पूरा उत्तरी भारत हिंसा की चपेट में है। जिसे रोकना व शांति बनाए रखना सरकार का काम है।

भुक्कल गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने बाद अपने निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि, नागरिकता कानून पर फैली हिंसा की चिंगारी को रोकना सरकार का काम है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की मस्जिदों व मुस्लिम बाहूल्य इलाकों में फोर्स तैनात करने की बजाय शांति व्यवस्था बनाए रखने की सरकार को अपील करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *