ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मानसा से एक कांग्रेसी नेता की हत्या हो जाने का मामला सामने आया था जिसकी हत्या करने की जिम्मेदारी गैंगस्टर निक्का जटाना ने ली है।
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=2074353622777025&set=a.1483672071845186.1073741827.100006072224392&type=3&theater
बता दें कि निक्का जटाना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात को कबूलते हुए कहा कि कांगेसी नेता को उसने बराड़ मोगे के साथ मिलकर मारा है। साथ ही उसने य़े भी कहा कि उसने अपने भाई राजवीर की मौत का बदला लिया है।
उसके भाई को तीन गोलियां मार कर उसकी हत्या की थी और हमने सुखविंद्र को दोगुनी गोलियां मार कर उसकी मौत का बदला लिया है। साथ ही उसने औरो को भी चेतावनी दी।
गैंगस्टर के इस कबुलनामे के बाद देखना होगा पंजाब पुलिस इस गैंगस्टर के विरूद्ध किस तरह की कार्रवाई करती है और ये पहला मामला नहीं कि पंजाब के किसी गैंगस्टर ने फेसबुक पर अपना अपराध कबुल किया हो। पर इस कबुलनामे के बाद पंजाब पुलिस में खलबली मच गई है। पुलिस इस गैंगस्टर की तलाश में जुट गई है।


