ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर पंजाबी डायरेक्टर और गायक परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले के संबंध में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार पुलिस ने हिमाचल के बदी इलाके में छापेमारी करके इस मामले से संबंधित पहली गिरफ्तारी की है।
पुलिस का दावा है कि परमीश वर्मा हुए हमले में इसका भी हाथ था। पकड़े गए आरोपी का नाम हरविंदर सिंह बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि मोहाली पुलिस ने की है। गौरतलब है कि मशहूर गायक परमीश वर्मा पर कुछ गैंगस्टरों ने जानलेवा हमला किया था।
इस हमले के बाद फेसबुक पर गैंगस्टर दिलप्रीत ने ये परमीश वर्मा पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही उसने ये भी कहा कि इस बार तो वो बच गया पर अगली बार वो बच नहीं पाएगा.। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पुछताछ कर रही है।


