Chandigarh Shootout: चंडीगढ़ में गैंगस्टर गोलू गोहाना की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, ट्राई-सिटी में हथियार सप्लाई के मामले दर्ज

Chandigarh Shootout: चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम ने सैक्टर-26 में गैंगस्टर गोलू गोहाना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन की टीम…

Chandigarh Shootout: चंडीगढ़ में गैंगस्टर गोलू गोहाना की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, ट्राई-सिटी में हथियार सप्लाई के मामले दर्ज

Chandigarh Shootout:

चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम ने सैक्टर-26 में गैंगस्टर गोलू गोहाना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन की टीम ने सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की सूचना पहले से टीम को मिल चुकी थी। टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू किया। घायल अवस्था में उसे सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई आपराधिक मामले में था फरार

जानकारी के मुताबिक गोलू गोहाना गैंगस्टर है और वह सुन्नी गोहाना का करीबी बताया जाता है। आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था। चंडीगढ़  पुलिस को सात मामलों में गोलू गोहाना की तलाश थी। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा, 307 और 302 सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज है। वह मध्य प्रदेश से हथियार लाकर चंडीगढ़ ट्राई-सिटी क्षेत्र में उनकी सप्लाई करता था।

अन्य ख़बरें जानें-

Car in Leisure Valley: चंडीगढ़ के लेजर वैली में गाड़ी दौड़ाने वाले पर जुर्माने

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *