ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के हाथों आखिरकार लग चुका है। जिसके बाद पंजाब के सीेएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब पुलिस को बधाई दी है। गैंगस्टर दिलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने दिलप्रीत को लेकर कई अहम खुलासे किए है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा चंडीगढ़ में अपनी गर्लफ्रेड से मिलने के लिए आया करता था।
साथी ही ये भी कहा जा रहा है कि वो अपनी गर्लफ्रेड के साथ रहा करता था। सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि महिला खुद को गैंगस्टर दिलप्रीत की पत्नी बताती है और पड़ोसियों का कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत उसको रात को मिलने के लिए आया करता था। सूत्रों का ये भी कहना है कि इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पुछताछ की जा रही है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा अपनी गर्लफ्रेड के कारण ही पुलिस के शिकंजे में आ गया। गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच और चंडीगढ़ पुलिस ने मिल कर गैंगस्टर दिलप्रीत को अपने शिकंजे में किया है इस दौरान दिलप्रीत पुलिस की गोली का भी शिकार हो गया जिस कारण उसका इलाज चल रहा है।


