ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन को पुलिस ने सोमवार को अपने कब्जे मे कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को लेकर एक अहम खुलासे किए है। गौरतलब है कि दिलपीत बाबा ने पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था जिसके बाद पुलिस दिलप्रीत की तलाश में जुट गई थी।
गैंगस्टर दिलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद ये अहम खुलासा किया है कि परमीश वर्मा पर हमला करने के बाद उसने परमीश को धमकाना और फिरौती की मांग करना बंद नहीं किया था।
जी हां जब परमीश वर्मा अस्पताल से छुट्टी लेकर घर गए थे तो दिलप्रीत के एक साथ लक्की ने मैसेज करके परमीश से फिरौती की मांग की थी और साथ में ये भी कहा था कि वो वो फिरौती लिए बिना नहीं मानेंगे और अगर उनको फिरौती नहीं मिलती है तो वो उस पर फिर से हमला करेंगे।
इसके अलावा दिलप्रीत ने सरपंच को लेकर कहा कि उनका इरादा सरपंच को मारना नहीं था बल्कि उसके सिर्फ पैर में ही गोली मारनी थी। पर जब उसको गोली मारी गई तो वो वहीं पर ही मर गया।
गौरतलब है कि इतनी बड़ी वारदातें कर लेने के बाद भी दिलप्रीत आराम से चंडीगढ़ में अपनी गर्लफ्रैड के साथ रह रहा था। जिस कारण पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गर्लफ्रैड को और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनको पांच दिन की पुलिस में रिमांड में भेज दिया गया है।




