ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने पंजाबी गायक परमिश वर्मा के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर को धमकी दी है। बता दें कि पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने धमकी दी है। कहा जा रहा है कि गिप्पी ग्रेवाल को ये धमकी तीन दिन पहले दी गई थी।
गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने व्टासअप कॉल के जरीए गिप्पी ग्रेवाल को धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने गिप्पी ग्रेवाल को क्यों धमकी दी है इसके बारें में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था जिसकी जिम्मेदारी उसने सोशल मीडिया पर ली थी।
साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन पर उठता है कि आखिर कब तक गैंगस्टर सिंगरों को धमकी देते रहेंगे।



