ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के खतरनाक गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के शिकंजे में आ गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार किया। इस दौरान गोलीबारी भी हुई जिस कारण दिलप्रीत बाबा घायल हो गया था। सूत्रों से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा बड़े आराम से चंडीगढ़ में रह रहा था जिसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी थी।
पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत की गर्लफ्रैंड और उसकी बहन को गिरफ्तार किया जिससे कई अहम खुलासे हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिलप्रीत अपनी गर्लफ्रैड के साथ बेफिक्र कई बार एलांते मॉल में फिल्में भी देखकर आया हुआ है। सूत्रों का कहना है कि 3 जुलाई की रात को एलांते मॉल में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा अपनी गर्लफ्रैंड के साथ फिल्म रेस-3 और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म संजू भी देखी थी।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत सरपंच का कत्ल कर घटना वाली स्थान से 200 मीटर दूर पर रह रहा था। इतना नहीं हथियारों के साथ भरी गाड़ी भी उसके घर के बाहर खड़ी रहती थी पर पुलिस को इस बात की बिल्कूल भी जानकारी नहीं थी। सिंगर और डायरेक्टर पर जानलेवा हमला करने के बाद पंजाब पुलिस दिलप्रीत बाबा को पुलिस हर जगह ढूंढ रही थी पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस की गोली से बेखौफ होकर अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था।
गौरतलब है कि इस अहम खुलासे के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे है कि इस खतरनाक गैंगस्टर की तलाशी किस तरह की जा रही थी क्या इन गैंगस्टरों में बिल्कूल भी पुलिस का डर नहीं है जिस कारण वो बेखौफ चंडीगढ़ में रह रहा था।



