नशे में Gangster Dilpreet ने मुझ पर चलाई थी गोली- हरप्रीत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पुलिस की गिरफ्त में है। साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की दो महिला साथियों को भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पुलिस की गिरफ्त में है। साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की दो महिला साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पुछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की प्रेमिका ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को लेकर कई अहम खुलासे किए थे। सूत्रों से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की प्रेमिका ने कहा था कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को नशे की हालत में पीजीआई भर्ती किया गया था। जहां पर उसका इलाज करवाया गया था।

gangster

वो काफी समय से उसके साथ ही रह रहा था। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की प्रेमिका के साथ साथ उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद सूत्रों से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत का दोनों बहनों के साथ संबंध थे। दोनों बहने पुलिस रिमांड पर है और दोनों ही गैंगस्टर दिलप्रीत को लेकर अलग अलग खुलासे कर रही है।

gangster

सूत्रों से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत की प्रेमिका रूपिंदर और उसकी बहन हरप्रीत ने कहा है कि दिलप्रीत नशे में अपना होशोअवास खो बैठता था। सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि हरप्रीत ने कहा है कि नशे की हालत में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने उस पर गोली चला दी थी जो ड्रेसिंग टेबल पर लगी थी।

viral picture

साथ ही उसने ये भी कहा है कि दिलप्रीत नशे का आदी था। जिस कारण एक दिन हरप्रीत और दिलप्रीत के बीच बहस हो गई तो उसने नशे की हालत में उस पर गोली चला दी थी। पर वो बच गई। ये घटना नवांशहर में हुई थी। इस खुलासे के बाद पंजाब पुलिस पर सवाल उठ रहे है कि आखिर वो कर क्या रही थी क्योकि दिलप्रीत ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था जिसमें हत्याओं के साथ लुटपाट भी थी पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस की गोली से बैखोफ होकर चंडीगढ़ में रह रहा था और आराम से फिल्में भी देख रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *