Gangster Dilpreet बाबा नशे की ओवरडोज के कारण PGI था भर्ती और पुलिस थी बेखबर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा दिन प्रति दिन फैलता ही जा रहा है जिस कारण पंजाब के कई नौजवानों की इस नशे के कारण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा दिन प्रति दिन फैलता ही जा रहा है जिस कारण पंजाब के कई नौजवानों की इस नशे के कारण मौतें भी हो चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब पुलिस के कब्जे में आ चुका गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा भी नशे के ओवरडोज का शिकार हो चुका है। गौरतलब है कि जब से गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के कब्जे में आया है तब से कई अहम खुलासे हो चुके है। इससे पहले ये भी खुलासा हुआ था कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ चंडीगढ़ में फिल्में भी देख चुका है।

viral picture

इसके बाद सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा नशे की ओवरडोज हो जाने के कारण अपने इलाज के लिए वो पीजीआई में भर्ती था। जिसकी भनक पुलिस को भी नहीं लगी थी। सूत्रों का कहना है कि जनवरी के महिने में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने जब ड्रग लिया तो वो अपने घर के बाहर ही गिर गया जिस कारण उसके इलाज  के लिए पीजीआई भर्ती करवाया गया था।

gangster dilpreet

दो दिन इलाज करवा लेने के बाद वो वापस घर चला गया था। सूत्रों का कहना है कि वो पुलिस की गोली से बैखोफ होकर अपनी बड़ी बड़ी गाड़ियों में घुमा करता था। पर अब वो पुलिस के शिकंजे में है। पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को लेकर इतने अहम खुलासे हुए है कि वो काफी समय से चंडीगढ़ में रह रहा था

gangster dilpreet

जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा कि वो हर जगह गैंंगस्टर दिलप्रीत बाबा की तलाश कर रहे थे इसके बावजुद भी वो खुलेआम घुम रहा था। बता दें कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पर लूटपाट, फिरौती मर्डर जैसे करीब 30 मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *