ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गैंगस्टर भूपेश ऊर्फ भूपी राणा को अज्ञात लोगो ने पंचकूला में बरवाला में गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी है। बता दें कि भूपी राणा जेल से जमानत लेकर आया हुआ था।
सोमवार की सुबह जब वो नाई की दुकान से जा रहा था तो मारुती स्विफ्ट में सवार कार में सवार हमलावारों ने उसको गोली मार दी जिस कारण उसकी मौत हो गई।
हमलावारों ने भूपी पर सात गोलियां चलाई थी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने गैंगस्टर भूपी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला अस्पताल भेज दिया गया है और अगली कारवाई शुरू कर दी गई है।



