ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आम लड़की के साथ साथ अब आम लोगों की सुरक्षा करने वाली महिला पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला पलवल से सामने आया है जहां पर एक महिला थाने में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ गैंगरेप, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई है।
मिली जानकारी अनुसार महिला पुलिस कर्मी के साथ एक व्यक्ति ने चाकू के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया और साथ ही उसको जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित ने बताया कि पिछले चार वर्ष से एक व्यक्ति उसके साथ रेप कर रहा है और साथ ही इस मामले को दबाने के लिए उसके साथ मारपीट भी कर रहा है
जिस कारण वो काफी समय से इस बात को सहन कर रही थी पर अब आरोपी के गुनाहों से परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस के कब्जे से बाहर है। जिनकी तलाश की जा रही है।


