ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढाओ दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। हरियाणा में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसे तरह का एक और मामले सामने आया है जिससे हरियाणा सरकार और प्रशासन पर बहुत से सवाल खडे रहा है। बता दें कि हरियाणा के रोहतक में चार साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र का मामला है जहां पर एक बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। बच्ची ने खुन में लथपथ होकर अपनी साथ हुई वारदात को बताया जिसको सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हरियाणा में इस तरह की वारदातें लगातार सामने आ रही है जिस कारण सरकार और प्रशासन पर ये सवाल उठ रहे है आखिर कब तक मासूमों के साथ दरिंदे दरिंदगी करते रहेगे। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।


