ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई कानून बनाए है इसके बावजुद भी देश की बेटियां सुरक्षित नहीं है। दरिंदे अपनी घिनौनी वारदातों को बिना किसी डर के अंजाम दे रहे है।
ऐसा ही मामला टांडा से सामने आया जहां पर नौजवान ने14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। मिली जानकारी अनुसार नौजवान अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को जबरदस्ती घर से किडनैप करके ले गया था और उसके बाद नौजवान और उसके साथियों ने नाबालिग लड़की अपनी हवस का शिकार बनाया।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानो के आधार पर उन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी लड़कियों की इज्जत के साथ खिलावड़ सरेआम किया जा रहा है। बच्चियों के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पर प्रशासन उन दरिंदों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस कारण बेखौफ आरोपी इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे है।


