भाई के साथ चाय पीने होटल में रुकी महिला पर 8 दरिंदों की पड़ी नजर, फिर हुई दिल दहला देने वाली वारदात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:फतेहाबाद से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां भाई के साथ जा रही महिला के साथ 4 युवकों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:फतेहाबाद से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां भाई के साथ जा रही महिला के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

girl_gangraped_haryana

पुलिस ने मामला की जानकारी देते हुए बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब पीड़िता अपने धर्मभाई के साथ गांव दनोदा जा रही थी। बारिश होने के कारण वो होटल में चाय पीने के लिए रुक गए। वहां मौजूद 8 युवकों की नजर महिला पर पड़ी, तो उन्होंने महिला का अपहरण कर लिया। आरोपी महिला को पास ही के खेतों में ले गए, जहां 4 युवकों ने उसके साथ बारी- बारी रेप किया।
gangrape
फिलहाल इस मामले पर महिला थाना की एसएचओ शीला देवी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर किडनैपिंग, गैंगरेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
tarntaran rape
पुलिस का कहना है कि आरोपियों में एक आरोपी मुन्ना पूनिया की पहचान हो चुकी है और सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *