यमुनानगर में बंदूक की नोक पर महिला के साथ किया गैंगरेप !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लगातार गैंगरेप के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां पर एक महिला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लगातार गैंगरेप के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां पर एक महिला के साथ बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया गया। ये मामला यमूनानगर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार आईटीबीपी जवान की पत्नी को घर में अकेली पाकर उसके साथ चार लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदों ने जवान की पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर उसे अपनी जुबान बंद रखने के लिए डराया धमकाया।

gang rape

इतना ही नहीं अगले दिन फिर दरिंदे उसे बाइक पर जंगलों में ले गए। वहां छह लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरी बार दरिंदगी की हद ना सहन सकने पर पीड़िता ने पूरी जानकारी अपने पति और पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया और चार की तलाश की जा रही है। बता दें कि दरिंदे उसी के गांव के है आरोपियों की पहचान माजिद,  कासिम,  काला और नजीर के रूप में हुई है।

j&k gangrape

दरिंदो ने जबरन उसके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी देकर यह बात किसी को ना बताने के लिए डराया गया था। गौरतलब है कि हरियाणा में ये कोई पहला मामला नहीं है जहां एक महिला की आबरू को तार तार किया गया हो। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को लेकर कई अहम कानून बनाए है इसके बावजुद भी महिलायों के साथ इस तरह की वारदातें सामने आ रही है। खैर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *