12 साल की मासूम से गैंगरेप, 4 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- हरियाणा में महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैॆं, प्रदेश में लगातार रेप की वारदातें बढ़ती जा रही है, तो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- हरियाणा में महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैॆं, प्रदेश में लगातार रेप की वारदातें बढ़ती जा रही है, तो वहीं करनाल में 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।

करनाल में मासूम से दुष्कर्म

बतादें हरियाणा के करनाल में एक 12 साल की मासूम के साथ 4 दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है वहीं पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पॉक्सो अक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया  है, बताया जा रहा है जिन 4 दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं बो अभी नाबालिग हैं और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामले के छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। वारदात के बाद मासूम तनाव में आ गई है और अब उसकी काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। बतादें चारों आरोपी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं, पुलिस हर पहलू पर मामले की छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *