Kolkata Gang Rape: कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप; गार्ड रूम में हुई वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार

Kolkata Gang Rape: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज से जुड़ा गैंगरेप मामला सामने आया है. कॉलेज कैंपस में 25 जून की रात…

Kolkata Gang Rape: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज से जुड़ा गैंगरेप मामला सामने आया है. कॉलेज कैंपस में 25 जून की रात छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई. सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह वारदात कॉलेज कैंपस में बुधवार शाम 7:30 बजे से रात 8:50 बजे के बीच हुई. इसमें कॉलेज का एक पूर्व छात्र है और दो मौजूदा छात्र हैं.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का नाम मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) है. इन तीनों को साउथ 24 परगना के अलीपुर ACMJ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के लिए आरोपियों से पूछताछ जरूरी है. पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया भी जारी है.

दो आरोपी मोनोजित मिश्रा और जैब अहमद को 26 जून को शाम 7:20 और 7:35 बजे के बीच सिद्धार्थ शंकर राय शिशु उद्यान के पास से पकड़ा गया. दोनों के मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. तीसरे आरोपी प्रमित मुखर्जी को 27 जून की रात 12:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

2024 में आरजी कर में डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था
आरजी कर हॉस्पिटल में 8 अगस्त 2024 की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था. 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को अरेस्ट किया था. इस घटना के बाद कोलकाता समेत देशभर में प्रदर्शन हुए. बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही थीं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *